न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आम चुनाव के परिणाम घोषित होने से पहले ही गुरुवार को समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशी के लिए हवन यज्ञ किया। उनकी जीत के लिए प्रार्थना की। आगरा रोड स्थित माहेश्वरी मांटेसरी बाल मंदिर में भाजपा समर्थकों ने सांसद सतीश गौतम की जीत के लिए सफल अपराजिता यज्ञ का आयोजन किया।
इस दौरान स्कूल में एक बड़ी एलईडी टीवी लगाई गई। जिस पर समर्थकों ने लोकसभा चुनाव का परिणाम देखा। इस मौके पर शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, आहुति अध्यक्ष अशोक चौधरी, आयोजक रवि राठी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, भाजयुमो अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, निधि शर्मा, कंचन राघव, दीपक जैन, अजय जलेसरिया, जयपाल सिंह चौहान, सीपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।