फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक मत पत्रों में भी सतीश रहे सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद सतीश गौतम लगातार दूसरी बार सांसद बने। आम वोटों में तो वह आगे रहे ही, डाक मत पत्रों के मामले में भी उनके प्रतिद्वंदी आसपास भी नहीं दिखे। भाजपा प्रत्याशी को कुल 4410 डाक मत मिले।

जबकि उनके प्रतिद्वंदी व गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान को 2064 तो कांग्रेस प्रत्याशी चौ.बिजेंद्र सिंह को 534 वोट मिले। अन्य 11 प्रत्याशियों को एक भी डाक मत नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि नोटा पर 52 डाक वोट पड़े। 766 रिजेक्ट हो गए। बताते चलें कि जिले में कुल 7120 डाक मत थे। इनमें से 7102 को मत देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्य माना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें