फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर बचाना है अपना कल तो आज से ही बचाओ जल

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ष्णेय युवा संगठन का अधिष्ठापन समारोह स्थानीय गार्डन में धूमधाम से मनाया गया। ‘भाबीजी घर पर हैं’ं धारावाहिक की कलाकार फाल्गुनी राजानी (गुलफाम कली) ने पानी बचाने की सभी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


साथ ही अगर बचाना है अपना कल तो आज से ही बचाओ जल संदेश देकर प्रोत्साहित किया।
अखिल भारतीय बारहसैनी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुशील वार्ष्णेय ने कहा कि वार्ष्णेय समाज का युवा जाग चुका है, अब वह दिन दूर नहीं जब वार्ष्णेय समाज राजनीति में अपनी सक्रियता से देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बारहसैनी महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशंकर प्रभाकर ने संगठन के नए अध्यक्ष अनूप वार्ष्णेय, महामंत्री गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता को बधाई दी।


कार्यक्रम में महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के अध्यक्ष शेखर सराफ, श्री वार्ष्णेय मंदिर प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता, राजाराम मित्र, डॉ. चंद्रशेखर वार्ष्णेय, डॉ. केपी वार्ष्णेय, एडीआईएसओ दीप्ति वार्ष्णेय, गौरव गुप्ता, ओम प्रकाश मास्टर, विष्णु शेखर, संजीव वैभव, जितेंद्र बैंकर, अनुपम वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, संदीप नक्षत्र, यतीश वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, शैलेंद्र, अभिषेक वार्ष्णेय, कपिल, संतोष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


अलीगढ़ के रसगुल्ले और दूध पसंद है: गुलफाम कली
वार्ष्णेय युवा संगठन की पानी बचाने की मुहिम की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद एक जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है। हालांकि पानी बचाने की मुहिम उन्होंने पहले से ही चला रही है। उन्होंने अपने घर में काम करने वाली मेड तक को पानी बर्बाद न करने की हिदायद दे रखी है। इसी कारण उन्हें कई मेड तक बदलनी पड़ी हैं।

उक्त बातें ‘भाबीजी घर पर हैं’ धारावाहिक की कलाकार फाल्गुनी राजानी (गुलफाम कली) ने रामघाट रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पानी की उपलब्धता बड़ी समस्या बनेगी।

पानी बचाने की मुहिम में संगठन कितना काम कर रहा है, यह देखने के लिए वह पुन: अलीगढ़ आएंगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुहिम शुरू होती है तो वह हमें अपने घर से करनी चाहिए। जब घर में सुधार होगा तो समाज सुधरेगा और उसके बाद देश सुधरेगा। पानी बचाना कोई बड़ा काम नहीं है, केवल हमें छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्हें अलीगढ़ के रसगुल्ले और दूध काफी पसंद है। जब भी वह यहां आती हैं रसगुल्ले और दूध का सेवन जरूर करती हैं।

अमर उजाला अपराजिता के पोस्टर का किया विमोचन
भाबीजी घर पर हैं धारावाहिक की कलाकार फाल्गुनी (गुलफाम कली) ने युवा वार्ष्णेय संगठन की प्रेसवार्ता के दौरान ही अमर उजाला अपराजिता के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला की इस अभियान की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह अभियान महिलाओं के चेहरे पर लगातार मुस्कान ला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें