क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना अकराबाद क्षेत्र के जिझार गांव निवासी वृद्धा हरदेवी के साथ आरोपियों ने उधार के रुपये मांगने पर मारा पीटा। इस पर वृद्धा हरदेवी ने एसएसपी ऑफिस में एसपी क्राइम से सोमवार को शिकायत की।
हरदेवी ने गांव के एक व्यक्ति को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। पिछले एक साल से वह इन रुपयों को मांग रही है। हाल ही में सतीश के घर जब वह रुपये मांगने पहुंची तो आरोपियों ने घर में उसके साथ मारपीट कर दी। वृद्धा थाने पहुंची तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर एसपी क्राइम से शिकायत की है। एसपी क्राइम ने थाना अकराबाद को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।