फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से ढाबा संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
विज्ञापन


नगर के हाथरस मार्ग पर बुधवार की देर रात ढाबा बंद करते समय शटर में करंट लगने से ढाबा संचालक की मौत हो गई। कस्बे के गणेशी नगर निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र शिवचरन लाल हाथरस रोड पर ढाबा चलाते थे। बुधवार की देर रात वह ढाबा बंद कर रहे थे तभी शटर में करंट प्रवाहित होने से वह करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


परिजन उन्हें इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी को भी सदमा लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें भी एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। अशोक कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे शीतल व सौरभ को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें