न्यूज डेस्क, अमर उजाला (इगलास) अलीगढ़।
गांव मनीपुर असरोई स्थित जनता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट का एक छात्र परीक्षा के दौरान कापी लेकर भाग गया। मंगलवार को बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा थी।
मनीपुर असरोई के जनता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में केएसएसडी इंटर कॉलेज से परीक्षा देने पहुंचा परीक्षार्थी राशिद मलिक पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी रायतपुर परीक्षा के बाद अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया। छात्र की काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाल अजय सिंह चाहर ने बताया कि इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।