फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से कैंसर से जूझ रही निर्मला को शासन से मिली 75 हजार की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अशोक वार्ष्णेय
सादाबाद। सरकार ने फिर एक गरीब मजदूर कैंसर पीड़ित महिला के आंसू पौंछे हैं। पिछले करीब 11 महीने से आंत में कैंसर के गंभीर रोग से जूझ रही एक गरीब महिला को शासन ने राहत प्रदान की है। इस महिला को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 75 हजार रुपये की सहायता मिली है। सहायता दिए जाने की जानकारी महिला को शासन के संयुक्त सचिव ने पत्र भेजकर दी है।

गौरतलब हो कि गांव कुंजलपुर निवासी निर्मला देवी पत्नी नौबत सिंह पिछले साल दिसंबर से तबियत खराब होने लगी। जब उन्होने जनवरी में अपना चैकअप कराया तो डॉक्टरों ने उसे आंत में कैंसर होने की जानकारी दी। कैंसर होने की जानकारी जैसे ही निर्मला व उसके परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। निर्मला के मजदूर पति को पास इतना पैसा नहीं था कि वह अपनी पत्नी का इलाज करा सके। नौबत सिंह ने उधार लेकर निर्मला का कई जगह उपचार कराया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


इलाज में काफी रूपयों की जरूरत थी, तो उसने डीएम के यहां मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद 25 अक्तूबर को जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाए जाने के लिए सहायता कोष अनुभाग को पत्र लिखा। पत्र मेें बताया कि निर्मला कैंसर रोग से पीड़ित है और वह गरीब मजदूर होने के कारण परिवार की आर्थिैक स्थिति काफी दयनीय है, इसलिए निर्मला को सहायता दिए जाने के लिए आख्या संस्तुति सहित पे्रषित है। इस आख्या के बाद अब शासन ने पीड़ित निर्मला को राहत प्रदान कर दी है। निर्मला के उपचार के लिए 75 हजार की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव लेखा गोकुलानंद जोशी ने इस संबंध में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एएमयू अलीगढ़ को पत्र भेजा है,जिसमें उन्होने निर्मला देवी पत्नी नौबत सिंह निवासी गांव कुंजलपुर सादाबाद को उपचार के लिए 75 हजार रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी है। निर्मला इस संबंध में शनिवार को एसडीएम से भी मिली। एसडीएम ने बताया कि उपचार के लिए धनराशि जारी हो चुकी है, वह जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज में जाकर जानकारी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें