फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ के निर्माणाधीन छात्रावास का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने सहपऊ में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में स्वीकृत बालिका छात्रावास सहपऊ के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से बजट के अभाव में रुका पड़ा है।

एसडीएम ने बताया कि छात्रावास का निर्माण निर्माणदायी कार्य संस्था यूपी सीएलडीएफ मुरादाबाद द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए दो किश्तों में 42 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की गई है, लेकिन शेष बजट न आने से निर्माण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा निर्माणाधीन कार्य के सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि हाइटेंशन विद्युत लाइन भी निर्माणाधीन भवन के ऊपर से जा रही है, इस वजह से भी कार्य अवरुद्ध है। इस संबंध में उन्होने एक्सईएन हाईडिल को भी पत्र लिख दिया है। इसके अलावा निर्माण में लगाए गए पैसे की भी जांच की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि जांच आख्या डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें