फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ दफ्तर में खाद्यान्न के रखरखाव में मिली लापरवाही, तहसीलदार ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। किसान भवन के पास स्थित बाल विकास परियोजना केंद्र ‘सीडीपीओ कार्यालय’ सादाबाद का गुरुवार को तहसीलदार टीपी सिंह ने निरीक्षण किया। केंद्र पर कई खामियां मिलीं। केंद्र में खाद्यान्न इस तरह से रखा हुआ मिला कि तहसीलदार खाद्यान्न के बोरों की गिनती तक नहीं कर पाए। केंद्र के आसपास काफी गंदगी भी मिली। इस पर तहसीलदार ने नाराजगी जाहिर की और कड़े लहजे में कमियों को दूर कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

तहसीलदार ने केंद्र के स्टॉक रजिस्टर को भी चेक किया। सीडीपीओ योगेंद्र सिंह और प्रधान सहायक महावीर सिंह ने उन्हें बताया कि अब खाद्यान्न वितरण प्रणाली पूरी तरह से ऑनलाइन है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंगूठे के निशान से ही खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। तहसीलदार ने सीडीपीओ को निर्देश दिए कि वह आंगनबाड़ी केंद्रों का मौके पर जाकर हाल देखें। कई केंद्रों पर बच्चे ही नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन


केंद्र पर खाद्यान्न रखने में बरती गई लापरवाही पर तहसीलदार बोले कि आखिर किस तरह से रजिस्टर से स्टॉक का मिलान किया जाए। स्टॉक रूम के अंदर उन्हें काफी अंधेरा मिला, लेकिन मोबाइल फोन की रोशनी में उन्होंने स्टॉक को चेक किया, लेकिन खाद्यान्न के बोरे पंक्तिबाज लगे नहीं मिलने की वजह से बोरों की गिनती नहीं हो सकी। केंद्र के बाहर गंदगी पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कहा कि केंद्र के आसपास सफाई रखी जाए। लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


तहसीलदार जब बाल विकास परियोजना दफ्तर का निरीक्षण कर रहे थे तो इस दौरान वहां की सुपरवाइजर नीलम चौधरी और सोनू आर्य ने शिकायत की कि यहां वॉश रूम की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आती हैं। आए-दिन बैठकें होती हैं। ऐसे में उन्हें खुले में ही टायलेट के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने तहसीलदार से केंद्र के आसपास एक शौचालय बनवाने की मांग की, जिस पर तहसीलदार ने चेयरमैन से वार्ता की और यहां शौचालय बनवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें