फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर कर बांट दिया खाद और बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रसमई में नगला वीरबल सहकारी समिति द्वारा किसान चौपाल आयोजित की गई। इस चौपाल में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौ. संजय सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने किसानों को जीवन बीमा कवर योजना, फसल सुरक्षा योजना, सरकारी आवास योजना सहित कई अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं का लाभ किसानों को पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। सरकार हर गरीब के आंसू पोंछने का काम कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके पिछले सचिव के कार्यकाल में खाद और बीज बांट दिया गया है, जबकि किसानों को कुछ भी नहीं मिला। इसकी जानकारी बकाया के नोटिस आने पर हुई। बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। गांव में घूमने वाले आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान हो रहा है। पूरा क्षेत्र इस समस्या से परेशान है।
विज्ञापन


चौ. संजय सिंह ने इन समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। चौपाल की अध्यक्षता चौ. हरदयाल सिंह ने की और संचालन संदीप ठाकुर ने किया। इस मौके पर एडीओ देवेंद्र गौतम, सचिव अरविंद कुमार, सभापति कृष्णा सिंह, यदुराज प्रताप सिंह, बेबी, बेजू, ओमपाल, हरवीर सिंह, दीपक गौतम, हरदम सिंह, भानुप्रताप सिंह, नानकचंद्र, राजवीर सिंह, लेखराज सिंह, लक्ष्यप्रताप आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें