फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में दो लोगों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
विज्ञापन


गांव मई में सरकारी राशन की कालाबाजारी करने के मामले में डीएम के अनुमोदन के बाद पूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता ने गुरुवार को थाने में गांव मई के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इन दोनों लोगों ने गोदामों को किराए पर ले रखा था।

तहरीर में पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जब वह 30 अक्तूबर को गांव मई में शिकायत की जांच के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि एक निजी गोदाम में सरकारी खाद्यान्न रखा हुआ है। सूचना पर एसडीएम व पूर्ति लिपिक भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गोदाम में रखा खाद्यान्न गांव के ही दो लोगों का है। गोदाम में गेहूं के 103 बोरे और चावल के 120 बोरे हाथ से सिले हुए के अलावा सरकारी मशीन से सिले हुए 60 बोरा चावल और 35 बोरे सरकारी खाली नीली मुहर वाले बरामद हुए।

इस गोदाम के निकट ही एक दूसरा गोदाम था, जिसमें अवैध रूप से खाद्यान्न संग्रहित प्रतीत हुआ। इस गोदाम की चाबी न होने के कारण मौके पर सील करा दिया गया। यह दोनों गोदाम गांव के ही दो लोगों को किराए पर उठे हुए थे। इसके अलावा चिरावली रोड पर स्थित एक शीतगृह की दुकान का निरीक्षण किया गया, जिसमें बाजरा भरा हुआ था।
विज्ञापन


शीतगृह के मैनेजर ने बताया कि दुकानों को गांव के ही किसी व्यक्ति को किराए पर दे रखा है, लेकिन दुकानों में क्या कार्य किया जाता है, यह उन्हें नही पता। इससे स्पष्ट है कि गांव के दो लोगों द्वारा खाद्यान्न को कालाबाजारी के उद्देश्य से संग्रहित किया गया था। ------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें