फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान में रहने वाला प्रत्येक नागरिक हिंदू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। हिंदू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता सम्मेलन सहपऊ रोड स्थित गौड़ मैरिज होम में हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंकुर गौड़ ने की। प्रदेश अध्यक्ष शोकिंदर सिंह खोकर का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम का नारा दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू समाज के लोग एकजुट रहें। हिंदुस्तान में रहने वाला प्रत्येक नागरिक हिंदू और भारत उसकी मां होनी चाहिए। प्रदेश सचिव संदीप परिहार, वीपी टाइगर, प्रवेश शर्मा, हरी सिंह सोलंकी, सुरेश कुमार, हंवीर सिंह, प्रभात पहलवान, सुनील आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में महामंत्री पंकज विश्वास, महासचिव लवली सिंह, जिला उपाध्यक्ष सोमेश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष भूरा पहलवान, नगर उपाध्यक्ष नीटू चौधरी, नगर सचिव शिवशंकर, जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर मंत्री सुमित सिंह, नगर अध्यक्ष अनिल पहलवान, डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा आदि थे। संचालन जिला संगठन मंत्री लोकेश बधौतिया ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें