फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता शिवकुमार की थी सामाजिक कार्यो में रूचि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन


सासनी। फिल्म अभिनेता और निर्माता शिवकुमार की लोकप्रियता एवं सामाजिक सरोकार कम नहीं रहा। वह ग्रामीण क्षेत्र के मर्म को समझते थे। इस कारण उन्होंने गांव में मूलभूत सुविधाएं देकर जनता का दिल जीत लिया था। वह आजीवन लोकप्रिय बनकर रहे।

देदामई के ग्रामीणों ने बताया कि 1980 के दशक में वह गांव आए थे और जनता को मूलभूत सुविधाओं से ग्रसित देखा कर मन में ग्रामीणों के लिए प्यार उमड़ने लगा। उन्होंने बिजली, पानी और सड़क के अलावा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी तक की स्थापना कराई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के बुलाने पर वह प्रत्येक शादी समारोह में प्रतिभाग करने आए और अपनी इच्छानुसार दान-पुण्य करने से भी नहीं चूके।
-----

क्या कहते हैं ग्रामीण
शिवकुमार नेक इंसान थे। पढ़ाई के दौरान वह सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे। फिल्मी दुनिया में पहुंचने के बाद उन्होंने गांव में बिजली लगवाई। सड़क बनवाई और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी भी बनवाई। इसलिए वह ग्रामीण जनता में लोकप्रिय थे।
-रघुवीर सिंह
शिवकुमार ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए एक दिन में ही बिजली लगवाना शुरू कर दिया था। सासनी एवं मडराक होकर गांव को सड़क से जोड़ दिया था, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की कोई असुविधा नहीं हो। ग्रामीणों के बुलाने पर वह गांव में वह रीति रिवाज निभाने आते थे।
विज्ञापन

-विनोद कुमार रावत
शिवकुमार बचपन से ही फिल्मी दुनिया में जाना चाहते थे। मेहनत के बल पर उन्होंने सपना पूरा किया। लोगों के बीच पहचान बनाई। ग्रामीणों के लिए बिजली, सड़क एवं सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की स्थापना कराई। गांव की जनता उनको भुला नहीं पाएगी।
-योगेश पाठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें