फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों से होकर जाता है विकास का रास्ता-मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।
विज्ञापन


ब्लाक परिसर में बने वातानुकूलित सभागार का मंगलवार को मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास का रास्ता गांवों से होकर जाता है। गांव खुशहाल होंगे तो प्रदेेश व देश भी खुशहाल होगा। इसके लिए जरूरी है कि गांवों में अधिक से अधिक विकास हो। वहां कोई समस्या न रहे। ग्राम प्रधानों से समन्वय बनाकर विकास कराने और समस्याओं का निष्पादन कराने का आह्वान किया।

ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड़, बीडीओ रिजवान हुसैन व पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने मंडलायुक्त का स्वागत किया। आयुक्त ने कहा कि सरकारी तंत्र सक्रियता से विकास कार्यों की पहल करें तो निश्चित ही गांवों का विकास तेजी से होगा। उन्होंने प्रधानों से भेदभाव के बगैर गांवों में विकास कार्य कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों को जागरूक करते हुए ओडीएफ घोषित कराने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सुविधाओं से कोई भी पात्र वंचित न रहने पाए। उन्होंने खैर इंटर कॉलेज में पौध रोपण भी किया। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह के साथ मिलकर कमिश्नर ने खैर कोतवाली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन फैसल आफताब, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामनिवास शर्मा, परियोजना निदेशक सचिन, संयुक्त विकास आयुक्त अतुल मिश्रा, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, प्रभाकर गौड़, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवीचरन शर्मा, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद सारस्वत, संजय दिवाकर, अनूप गिरी गोस्वामी, संजय चौहान, प्रदीप चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें