फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.86 लाख पौधों से आएगी जिले में हरियाली-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
विज्ञापन


हाथरस रोड पर गांव बढ़ार स्थित आरबी गौतम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। परिसर में 600 पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण कार्यक्रम से पूर्व हुई गोष्ठी का शुभारंभ डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य ने किया।

उन्होंने कहा कि पौधरोपण महत्वपूर्ण कार्य है। पौधरोपण कर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। 15 अगस्त को ग्राम पंचायत स्तर पर पौधरोपण होगा, जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने बताया कि यूपी में कुल नौ करोड़ और हाथरस जिले में इस साल चार लाख 86 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि पौधा एक बेटे के समान जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ देता है। इसलिए हमें पौधों को देखरेख करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन डॉ. शाकिर खां ने किया। इसके बाद डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य, धर्मेंद्र गौतम, राजेंद्र बाबू गौतम और एमजी पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार यादव ने कई प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर एसपी यादव, नत्थीलाल गौतम, आरबी सिंह, बनीराम, हेमंत गौतम, शैलेंद्र नगाइच एडवोकेट, डॉ. नूर मौहम्मद, डॉ. योगेश गुप्ता, हरीशंकर गिरी एडवोकेट, तपन जौहर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें