फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे युवक की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।
विज्ञापन


आवारा गोवंश के लिए गोशाला निर्माण की मांग करते हुए गांव भानौली में भूख हड़ताल कर रहे ग्रामीणों में दूसरे दिन लोकेश तिवारी नामक युवक की हालत बिगड़ गई। गांव तेहरा, निमाना, बौल्ला, परसेहरा, दुनाई, नदरोई, करसुआ अकरावत, उटवारा, इस्माइलपुर, मुकटपुर, केसी नगला, जरारा, बिहारीपुर ,हैबतपुर, ककौला, भानौली, खेड़िया झल्लू, नगला साध, सहरोई, अंडला, पीपल गांव में आवारा गोवंश से फसलाें को हो रहे नुकसान को लेकर ग्रामीण गोशाला निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। पिछले दिनों चेतावनी के बाद भी कोरे आश्वासन मिलने से खफा ग्रामीणों ने भानौली गांव में शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी।

एसडीएम खैर ने कानूनगो लखपत सिंह व लेखपाल सुरेश सिंह को मौके पर भेजा, जिन्होंने ग्रामीणों को बताया कि गोशाला निर्माण के लिए चौधाना गांव में भूमि का चयन कर लिया गया है। जल्द ही गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने के लिए कहा। शनिवार की दोपहर ग्रामीणों ने सांसद व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरने में कपिल प्रधान, घूूरे लाल पाठक, रोबिन शर्मा, रघुवीर प्रसाद, पिंकी, पीतंबर सिंह, नीतू पचौरी, सुरेश चंद्र, संतोष पाठक, भुवनेश शर्मा, दिनेश शर्मा, मोनू शर्मा, जगदीश प्रसाद, मनोज पाठक, मूलचंद्र, कन्हैया लाल, देव विहारी, राकेश शर्मा, गोपाल पाठक, संदीप शर्मा, विशाल पाठक, रिषीपाल शर्मा, राजू पाठक, विपिन, पप्पू, अजय, सोमवीर सिंह, रिषी पाठक, सुभाषचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि चौधाना ग्रामसभा की 19 बीघे भूमि का गोशाला के लिए चयन किया गया है। ग्राम प्रधान सुनीता देवी व ग्राम पंचायत सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त प्रस्ताव दिया है जिसे जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। शनिवार को जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केपी वार्ष्णेय, डॉ. मनोज शर्मा ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें