फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत की सभा के लिए रालोद नेताओं का गांव गांव दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
विज्ञापन


रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी 7 अगस्त को सादाबाद के छाबी मियां बाग में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में जयंत सूबे में बढ़ीं विद्युत दरों के विरोध में चलाए जा रहे ‘पोल खोल, धावा बोल’ अभियान को गति प्रदान करेंगे।

इस जनसभा को सफल बनाने के लिए शनिवार को रालोद पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी ने कई गांव का दौरा किया। डॉ. अनिल चौधरी ने गांव मई, सरौठ, नौपुरा, चिरावली, बनारसीपुर, अभयपुरा, कंजौली, बघेना, नगला केहरी, नानऊ, अहेली, मिढ़ावली, गढ़उमराव, गोबरा, गहचौली आदि गांव में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से संपर्क कर अधिकाधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया। उनके साथ साहब सिंह, रामवीर सिंह प्रधान, विजय सिंह पहलवान, पप्पू गोस्वामी, महाराज सिंह, कन्हैयालाल वर्मा, मुकेश वाल्मीकि, रनवीर सिंह, सीताराम निषाद, उदयवीर सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें