फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गिरे सात मकान और दीवारें, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
विज्ञापन


सादाबाद क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बारिश से चटके मकानों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार-शनिवार को फिर से कई चटके मकान गिर गए। इसमें एक एक युवक घायल हो गया। घायल का उपचार कराया गया है।

बारिश की वजह से जारऊ के मजरा पंचनगरिया निवासी वीरेंद्र सिंह का पक्का बरामदा गिर गया। जारऊ की गढ़ी जैमल में मुनेश शर्मा का आवासीय कमरा गिर गया। गांव छावा की नगरिया में रतिपाल के मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने के कारण रतन सिंह घायल हो गया। गांव मढ़ाभोज निवासी लाखन सिंह का टीनशेड गिर गया।
विज्ञापन


गांव अड्डा मिढ़ावली में जयपाल सिंह की दीवार धराशायी हो गई। गांव मिढ़ावली में मीरा देवी का कच्चा मकान ढह गया। गांव मिढ़ावली निवासी नेपाल सिंह का कच्चा मकान गिर गया। इन मकान दीवार गिरने की वजह से लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। काफी घरेलू सामान भी मकानों के ढहने की भेंट चढ़ गया। मकान दीवारों के गिरने से लोग काफी चिंतित दिखाई दिए।
विज्ञापन


बारिश की वजह से चटकी एक मात्र कमरे की दीवार
सादाबाद। गांव वेदई निवासी अमर सिंह ने एसडीएम को एक पत्र सौंपा है। इसमें उसने कहा है कि उसके एक मात्र कमरे की दीवार बारिश की वजह से चटक गई है। कमरा गिरासू हालत में है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उसके पास रहने के लिए कोई दूसरा कमरा भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें