फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप में कुएं में गैस बने से तीन युवक बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अतरौली कोतवाली के गांव असरफाबाद में नलकूप की पंप खोलने कुएं में घुसे तीन युवक कुएं के अंदर गैस बनने से बेहोश हो गए। तीनों को लोगों ने जैसे तैसे रस्सा आदि डालकर बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों की हालत सामान्य होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।

गांव असरफाबाद निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य होशियार सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए नलकूप लगाया है। बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण नलकूप को वह इंजन से चलाते थे। बारिश के समय उन्होंने इंजन को उठाकर घर रख दिया।
विज्ञापन


बारिश का पानी कुएं में भर जाने से पंप में कुछ खराबी आ गई थी। इससे होशियार सिंह का बेटा मनोज गांव के ही पिंटू पुत्र जतीराम व महेंद्र सिंह पुत्र भजनलाल के साथ पंप सेट खोलने के लिए कुएं में उतर गया। कुएं के अंदर गैस बन जाने के कारण तीनों लोग बेहोश हो गए।
विज्ञापन


ऊपर पंप खींचने के लिए मौजूद खड़े लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि कुएं में गैस बन गई। लोगों ने आनन-फानन कुएं में पानी डाला और तीनों को रस्से आदि के सहारे जैसे तैसे बाहर निकाला। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं से निकालने में जरा सी भी देर हो जाती तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें