फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में मकान, दुकानों में घुसा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
विज्ञापन


नगर और क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का क्रम जारी रहा। सुबह करीब छह बजे शुरू हुई बारिश दो घंटे तक जारी रही। इससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। दुकानों के अलावा मकानों में भी पानी भर गया।

इन जगहों से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से स्कूलों मेें भी बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। बारिश से बचने के लिए लोग छातों को लेकर बाजारों की तरफ निकले।
विज्ञापन


बारिश के कारण सब्जी मंडी तिराहा, सुभाष गली, मोहल्ला राजनगर, मुरसान रोड ईदगाह कॉलोनी, मोहल्ला रतनपुरी, बस स्टैंड, राया रोड आदि जगहों पर जलभराव हो गया। कुछ जगहों पर नगर पंचायत प्रशासन ने पंप लगवाकर पानी को निकलवाया।
विज्ञापन


नगर में कहीं भी जलभराव की समस्या नहीं है। बारिश थमने के बाद ही कुछ ही मिनटों बाद जलभराव की समस्या अपने आप दूर हो जाती है। नगर में पानी निकासी के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। अगर, फिर भी कहीं जलभराव की समस्या है तो लोग उन्हें अवगत करा सकते हैं।
- रविकांत अग्रवाल, चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें