फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई तक चलेगा स्कूल चलो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अप्रैल माह से शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान अब 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत जहां बच्चों के अभिभावकों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वह अपने बच्चों को विद्यालय भेजें। साथ ही ड्राप आउट बच्चों की लिस्ट भी बनाई जाएगी।

दो अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होने पर स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया था। जिला और ब्लॉक स्तर से लेकर स्कूल स्तर तक स्कूल चलोे रैलियां निकाली गई थी। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होे चुका है। ऐसे में फिर से शासन ने आदेश दिया है कि स्कूल चलो अभियान जारी रखा जाए। यह अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों को यूनिफॉर्म, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें , बैग व अन्य सामग्री वितरित की जाएगी। अभियान के दौरान शासन ने निर्देश दिया है कि परिषदीय स्कूलों के ड्राप आउट बच्चों को भी घर-घर जाकर खोजा जाएगा।
विज्ञापन


संबंधित क्षेत्र के स्कूलों के अध्यापक इन बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय में भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि अभियान को लेकर सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें