फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी की परीक्षा में दो केंद्रों पर मिली सामूहिक नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शासन और प्रशासन की सख्ती के बाद भी शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के जिले में नकल नहीं रुक रही। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को भी सचल दलों ने जमकर छापेमारी की। सचल दलों को इस दौरान दो केंद्रों पर सामूहिक नकल मिली। एक परीक्षा केंद्र से दो मोेबाइल फोन भी बरामद हुए। एक केंद्र पर उसी विषय के अध्यापक की ड्यूटी लगा रखी थी, जिस विषय की परीक्षा थी।


वहीं दादों में एक परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थियों के परीक्षा देने की सूचना पर अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे, लेकिन निरीक्षण में उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


मंगलवार को पहली पाली में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा थी, जबकि दोपहर की पाली में अंग्रेजी द्वितीय विषय की परीक्षा थी। सुबह की पाली में तो सचल दल सुस्त रहे, लेकिन दोपहर की पाली में सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर जमकर छापेमारी की।

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने सरोज दीक्षित उ.मा. विद्यालय बाढ़ौल का निरीक्षण किया तो कॉपियों के मिलान में उन्हें एक कक्ष में सामूहिक नकल जैसी स्थिति मिली। इसी तरह की स्थिति उन्हें संत गुरुदेव रामदेव जी महाराज इंटर कॉलेज सिद्ध में मिली। उन्होंने कॉपियों की स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति की है।


वित्त एवं लेखाधिकारी मुरारीलाल ने मंगलवार को सुबह की पाली में जब गायित्री स्मारक इंटर कॉलेज चंडौरा का निरीक्षण किया तो वहां उन्हें दो मोबाइल फोन मिले।

केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें बताया कि यह कॉलेज के चपरासियों के मोबाइल फोन हैं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक के सुपुर्द कर दिए। जिस विषय की परीक्षा थी, उसी विषय का अध्यापक ड्यूटी पर लगा था। उसे उन्होंने हटाने के निर्देश दिए। ज्यादातर सचल दलों ने निरीक्षण के बाद अपने सामने ही कॉपियां सील कराई और उन्हें खुद संकलन केंद्रों पर लाकर जमा कराया।

परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा काट कर आधा दर्जन युवक दबोचे
मंगलवार को दोपहर की पाली में एक परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ युवकों ने जमकर हंगामा काटा और नकल कराने के मकसद से परीक्षा केंद्र के अंदर घुसने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसमें से गाड़ी चालक के अलावा पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि इनके अन्य साथी भाग गए। इनके पास से लाइसेंसी पिस्टल व अन्य असलाह भी बरामद हुए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही थी।


सरोज दीक्षित उ.मा.विद्यालय बाढ़ौल के बाहर कुछ युवकों ने परीक्षा केंद्र के अंदर घुसने के प्रयास किया। दर्जन भर से ज्यादा यह युवक टाटा सूमो व अन्य वाहनों में सवार होकर आए थे। अपने इरादों में कामयाब न होने पर इन युवकों ने वहां अध्यापकों को धमकाना शुरू कर दिया। इन युवकों के पास पिस्टल, चाकू व अन्य हथियार भी थे।

इस दौरान वहां सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय मौजूद थे। उनके साथ तो दो पुलिसकर्मी थे लेकिन युवकों की तादाद देखकर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम व थाना पाली मुकीमपुर प्रभारी को इसकी सूचना दी। वहां एक अध्यापक काफी डरे थे। यह युवक उन्हें पहले भी धमकी दे चुके थे।

काफी देर तक इन युवकों ने परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा काटा। इसी दौरान मौके पर थाना पाली मुकीमपुर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर यह युवक अपने वाहनों से वहां से भाग निकले लेकिन पीछा कर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। इनसमें टाटा सूमो गाड़ी का चालक भी है। इनके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। देर रात इनसे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


फर्जी परीक्षार्थियों की सूचना पर दौड़े अधिकारी
बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट के अंग्रेजी द्वितीय पेपर में थाना दादों के गांव लहरा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर एसडीएम व सीओ को यह सूचना मिली कि उक्त केंद्र पर 60 परीक्षार्थी फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम शिवकुमार व सीओ सुरेश कुमार ने वहां छापा मारा और परीक्षा केंद्र पर काफी देर बैठे रहे, लेकिन अधिकारियों को वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें