फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल फेेल होने से थमे वंदे भारत के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


देश की सुपर हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत मंगलवार को अलीगढ़ जंक्शन के डीएमटी डाउन से जंक्शन की ओर प्रवेश करते समय थम गई। अचानक सिग्नल फेल होने के कारण पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर गाड़ी को रोका। सिग्नल फेल होने की सूचना पर तकनीकी टीम के साथ ही स्टेशन अधीक्षक सहित मौके पर अन्य स्टाफ पहुंच गया। उन्होंने सिग्नल फेल होने की पड़ताल की।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में किसी दूधिये द्वारा ट्रैक पार करते समय पटरी पर लोहे की टंकी रखने की बात सामने आ रही है। एसएस के मुताबिक पटरी पर किसी भी प्रकार की लोहे की वस्तु होने पर सुरक्षा के लिहाज से स्वत: ही सिग्नल डाउन हो जाता है। सिग्नल फेल होने के कारण गाड़ी सुबह 7:17 बजे थम गई थी। प्रथम जांच के बाद पायलट को मीमू देकर 7:22 बजे रवाना कर दिया गया। मामले की जांच तकनीकी टीम द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें