फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे एएमयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष को पुलिस ने रोका-Aligarh

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में बीते मंगलवार को हुए बवाल के बाद पुलिस कार्रवाई के विरोध में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएमयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया और स्टूडेंट इस्लामिक आर्गेनाइजेशन (एसआईओ) की ओर से दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन रखा गया था। इसी प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने जा रहे एएमयू छात्रसंघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफयान, कैबिनेट सदस्य फिरदौस एवं कासिम को पुलिस ने जांच-पड़ताल के नाम पर टप्पल में रोक लिया।

इस वजह से तीनों लोग प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं हो पाए। वहीं, एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी एएमयू बाब-ए-सैयद पर आयोजित जुमे की नमाज एवं धरना सभा में शामिल होने दिल्ली से आ रहे थे। उन्हें लोधा में पुलिस ने जांच के नाम पर रोक लिया।
विज्ञापन


हमजा सुफयान ने बताया कि टप्पल के पास उन्हें चेकिंग के नाम पर काफी समय तक रोक दिया गया। इसकी वजह से वह प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं हो सके और वापस अलीगढ़ लौट आए।
विज्ञापन


वहीं, मशकूर अहमद उस्मानी ने बताया कि पुलिस वाले ने पूछने पर बताया कि ऊपर के आदेश से रोका है। उन्होंने कहा कि चेकिंग के नाम पर काफी समय लगा दिया गया, जिसकी वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें