फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा गोवंश के लिए नगर निगम का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश से अराजक हो रही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने अब एक और कैटल क्रैचर गाड़ी मंगवाई है। साथ ही तय किया है कि आवारा गोवंश को अब रोज पकड़ा जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को 45 गायों को पकड़ा गया। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने पशुओं को सड़कों पर छोड़ने वाले पशु पालकों को भी चेतावनी दी है कि उन पर कानूनी कार्यवाही के साथ साथ जुर्माना भी ठोका जा सकता है।


नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने शहर में आवारा विचरण करने वाले गोवंश को पकड़कर गोशाला में भेजने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आवारा गोवंश को पकड़ने के लिए 16 लाख रुपये की लागत से एक और कैटल क्रैचर गाड़ी खरीदने की पहल की है। इसके लिए संबंधित फर्म को वर्क आर्डर दे दिया गया है। 15 दिनों में यह गाड़ी आ जाएगी। इसी के साथ नगर निगम पर दो कैटल क्रैचर गाड़ी हो जाएंगी। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए वर्कशाप प्रभारी अजीत कुमार राय और कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह को प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



पशुपालक अपने पशुओं गोवंश, सूअर, बकरी, बैल, कुत्ता आदि को अपनी अभिरक्षा में रखें। आवारा घूमते पाए जाने पर उनको पकड़ कर पशुपालकों के खिलाफ नगर निगम अधिनियम 1959 की धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जायेगी और भारी जुर्माना वसूला जायेगा। इन पशुओं के विचरण से यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी पशु पालक की होगी
विज्ञापन

- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त


नगर निगम पकड़ने से झाड़ लेता है पल्ला
अलीगढ़। आवारा घूम रहे गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम नई कैटल क्रैचर खरीद रहा है। वहीं दूसरी ओर आवारा पशुओं को पकड़ने से पल्ला भी झाड़ा जा रहा है। कुछ दिन पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ. यशपाल रावल ने कंट्रोल रूम फोन करके अपनी मानसरोवर कालोनी में आतंक फैला रहे सांड के बारे में सूचना दी और उसे पकड़ने के लिए शिकायत की। लेकिन कंट्रोल रूम से कह दिया गया कि यह उनका काम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें