फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांची गर्ग ने पुरस्कार जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मथुरा में मोहन अभिनय सांस्कृतिक संस्थान की ओर से आयोजित कृष्णा रंग महोत्सव में अलीगढ़ की बाल कत्थक नृत्यांगना सांची गर्ग ने प्रथम आकर शहर का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कत्थक में प्रथम पुरस्कार व सेमी क्लासिकल में द्वितीय पुरस्कार जीता है। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन कर सांची ने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांची गर्ग ने बताया कि उनके पिता विक्रांत गर्ग ने उन्हें हमेशा सहयोग किया है। उनकी गुरु मीनाक्षी नागपाल हैं। सांची रामघाट रोड स्थित संत फिदेलिस स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा हैं। घर में सांची को छोटी परी के नाम से बुलाते हैं।

सांची को पिछले साल काशी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण मयूर सम्मान से नवाजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें