फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवार्ड बेचा जा रहा है : सलमान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा कि एएमयू का झंडा, लोगो व स्लोगन इस्तेमाल करने का हक किसी को नहीं है। यह हक सिर्फ एएमयू को है।

22 दिसंबर को प्रस्तावित सर सैयद ग्लोबल एक्सीलेंस लीडरशिप अवार्ड 2018 समारोेह के बारे में कहा कि उन्हें जानकारी मिल रही है कि इसमें एएमयू का झंडा, लोगो इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि उनका एएमयू से वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि यह अवार्ड पाकिस्तानी शख्स को दिया जा रहा है। कहा, अब अवार्ड दिए नहीं, बल्कि बेचे जा रहे हैं। आयोजक पाकिस्तानी नागरिक को अवार्ड देने जा रहे हैं, जहां से हमारे रिश्ते मधुर नहीं है।

रोजाना वह नापाक हरकतें करता रहता है। अगर पाकिस्तानी नागरिक को अवार्ड दिया गया, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें