फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकवाणी केंद्रों पर वसूली पर डीएम सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकवाणी केंद्रों पर प्रमाणपत्रों के नाम पर अवैध वसूली की बढ़ती शिकायतों से डीएम नाराज हैं। उन्होंने ईडीएम को सभी आरोपी संचालकों की गोपनीय जांच कराने के आदेश दिये हैं। स्पष्ट कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाय, उस संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय।

डीएम वार रूम में लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि लोकवाणी केंद्रों पर आय, जाति व सामान्य निवास प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। लोगों से प्रमाणपत्रों के नाम पर 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। मुख्यत: कोल तहसील के गौरव लोकवाणी केंद्र तथा अथर लोकवाणी केंद्र की शिकायत की गई है।’
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि तहसील कोल के लोकवाणी केंद्र संचालक आय, जाति व सामान्य निवास प्रमाण पत्र बनवाने व प्रिंट निकाल कर देने के नाम पर 400 से 500 रुपये तक की अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। यह शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह को भी फोन के माध्यम से की गई है।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम चंद्र भूषण सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव एवं ई डिस्टिक्ट मैनेजर मनोज राजपूत को सभी लोकवाणी केंद्रों की गोपनीय जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि यदि किसी लोकवाणी केंद्र के द्वारा शासन द्वारा निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त अवैध धनराशि ली जाती है तो उसका केंद्र निरस्त कर दिया जाय और विधिक कार्यवाही भी की जाए।
विज्ञापन


सभी लोकवाणी केंद्र संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट सूची बड़े-बड़े अक्षरों में तत्काल चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। अगर केंद्र संचालक रेट लिस्ट चस्पा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें