फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन लाल जिला महिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर प्रशासन का छापा

Sun, 04 Nov 2018 02:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मोहन लाल जिला महिला अस्पताल के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर शनिवार को प्रशासन की टीम ने छापामारी की। इस दौरान टीम ने दुकान पर जेनरिक दवाओं का स्टाक, उनकी बिक्री का रिकार्ड आदि देखा। साथ ही अस्पताल की व्यवस्था को परखा। इसके साथ ही प्रशासन की एक टीम ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल परिसर का भी भ्रमण कर वहां व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन


कुछ समय पहले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर नान जेनरिक दवाओं के बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद ही इन केंद्रों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हुए थे। शनिवार को एडीएम और एसडीएम जिला महिला अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने बताया कि दो दिन पहले ही गुणवत्ता परखने वाली टीम अस्पताल में आई थी। उन्हें सभी प्रकार का विवरण उपलब्ध कराया गया था। टीम ने अस्पताल में वार्ड, ओपीडी, पर्चे बनने की खिड़की, दवा का स्टोर आदि को चेक किया। प्रशासन की एक टीम दीन दयाल संयुक्त अस्पताल भी पहुंची और वहां पर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें