डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
रेलवे स्टेशन पर प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए एसी वेटिंग रूम न होने पर शनिवार को चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (सीसीएम) ने खासी नाराजगी जाहिर की और अविलंब एसी वेटिंग रूम बनाने के निर्देश दिए हैं।
सीसीएम एमके ओझा शनिवार को यकायक स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पूछताछ केंद्र और टिकट बिंडो काफ ी दूर होने के कारण यत्रियों को भटकना पड़ता है। इसलिए पूछताछ केंद्र टिकट बिंडों के पास बनाएं। प्लेटफार्म नंबर दो पर बने वेटिंग रूम को देखकर कहा कि कोई भी वेटिंग रूम एसी नहीं हैं। इसलिए एसी वेटिंग रूम के लिए जगह का चयन करें और निर्माण कराएं।
माल गोदाम की ओर रेलवे का गेट नहीं हैं, इसलिए कोई भी आ जा सकता है। वहां पर गेट बनवाएं ताकि बाहरी व्यक्ति परिसर में न आ सके। रेलवे की टूटी दीवार को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा। फू ड प्लाजा की ओर लटके बिजली के तारों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इसे तत्काल ठीक कराएं। 5-6-7 नंबर प्लेटफार्म पर कोच इंडीकेटर लगाने के भी निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक को विशेष सफाई आदि कार्य के लिए मिलने वाले करीब 10 हजार रुपये की सीमा बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। इस दौरान सीएमआई संजय शुक्ला, एसएस डीके गौतम, आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा सहित अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।