डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री विनोद कुमार गर्ग ने बुधवार को एसपी सिटी को पत्र सौंपकर जीटी रोड के सहारे किए गए अतिक्रम को हटाने की मांग की है।
उन्होंने एसपी सिटी को अवगत कराया कि बन्नादेवी क्षेत्र में सड़कों को दो-दो मीटर चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। लेकिन मसूदाबाद से लेकर फल मंडी तक सड़क पर होर्डिंग, ट्रकों, ठेलों की भरमार रहती है। इससे सड़क से राह गुजरना बहुत मुश्किल होता है। एसपी सिटी से जनता के हित में ऐसे सभी अतिक्रमणों को हटाने की मांग की गई है।