फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 महीने में डेंगू के 16 मरीज आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में पिछले करीब पांच महीने में डेंगू के 16 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें से 9 केस अगस्त महीने में सामने आए। चंद दिनों में सितंबर माह की रिपोर्ट भी आने की उम्मीद है।

जेएन मेडिकल कॉलेज में पिछले वर्ष से एलाइजा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। पहले रेपिड टेस्ट से डेंगू की पहचान होती थी। लेकिन यह जांच रिपोर्ट पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक प्रो. एम हॉरिस खान ने बताया कि पिछले पांच-छह माह से एलाइजा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


अगस्त तक डेंगू के 16 मरीज सामने आए हैं। इसमें से 9 मरीज तो अगस्त महीने में सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर महीने की पूरी स्थिति दो-तीन दिन में सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बुखार, सिरदर्द एवं बदन दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है और लोग डेंगू के भय से ग्रसित है। एलाइजा का परीक्षण माइक्रो बायोलॉजी लैब में होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें