फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस क्षेत्र में औद्योगिक पार्क की स्थापना की मांग की थी लघु उद्योग भारती ने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लघु उद्योग भारती अलीगढ़ की साधारण सभा का आयोजन एक होटल के सभागार में किया गया। इसमें 11 अगस्त को आयोजित डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर स्थापित होने के लिए विचार-विमर्श किया गया।

लघु उद्योग भारती ब्रज जोन के समन्वयक डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि डिफेंस क्षेत्र के लिए औद्योगिक पार्क की स्थापना की मांग पहली बार लघु उद्योग भारती ने 7 अगस्त 2016 को केंद्र सरकार से की थी। इसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर जिले ही नहीं, प्रदेश के लिए विकास का मार्ग खोला है।
विज्ञापन


साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना भी लघु भारती ने प्रदेश सरकार के समक्ष रखी थी। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष गौरव मित्तल ने कहा लघु उद्योग भारती सदैव लघु उद्योगों के हित में विकास के लिए चिंतन करती है।

प्रदेश सचिव मुकेश जिंदल ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश की रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्रालय के विशिष्ट अधिकारी विभिन्न बड़े पीएसयू उपस्थित रहेंगे।

अलीगढ़ के इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन होगा। लघु उद्योग भारती के ब्रज जोन के महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
विज्ञापन


सभा में इंजीनियर डी सी वार्ष्णेय, सुभाष गुप्ता लिटिल, प्रमोद कुमार गर्ग, रमन गोयल, पंकज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, योगेश गोस्वामी, महेश अग्रवाल, सुधीर शर्मा, कपिल गायत्री, सौरभ बाल जीवन, मनीष बंसल, संदीप चाणक्य, चीनू गोस्वामी, संदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुनील जैन, राम पाल बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें