फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत-2.31 लाख परिवारों को चिकित्सकीय सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत आयुष्मान भारत एवं नेशनल हेल्थ प्रोटक्शन मिशन के तहत जिले में 2.30 लाख गरीब परिवारों को चिकित्सा का लाभ दिलाया जाएगा। इन परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाएगी।

यह जानकारी देते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में गरीब परिवारों को सेकेंडरी एवं टर्शरी चिकित्सा सुविधा राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के माध्यम से दी जाएगी। इसमें अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 1.48 लाख लाभार्थी एवं शहरी क्षेत्र से लगभग 83615 लाभार्थियों का चयन एसआईसीसी डाटा के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने मिशन के अंतर्गत जनपद के प्राइवेट हास्पिटल को योजना में प्रतिभाग करने हेतु अस्पतालों का प्राथमिकता पर पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पंजीकृत चिकित्सालयों में चिकित्सीय सुविधा के लिए लाभार्थी को कोई धनराशि नहीं देनी होगी। सीधे चिकित्सालय को इलाज की धनराशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल ने बताया कि मिशन में लक्षित परिवारों का नाम भारत सरकार द्वारा निर्धारित श्रेणियों के अनुसार एआईसीसी में होना अनिवार्य है। लाभार्थी की आयु एवं परिवार के आकार की कोई बाध्यता नहीं होगी एवं पहले से मौजूद बीमारियों का उपचार भी योजना के अंतर्गत उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में लाभ लेने के लिए लाभार्थियों की पहचान आधार कार्ड के माध्यम एवं सरकार द्वारा जारी किए गए चिन्हित पहचान पत्रों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें