फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की बढ़ सकती है तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यदि आप अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं करा सके हैं तो परेशान नहीं होइये, बड़ी संख्या में आधार राशन कार्डों से लिंक न होने की समस्या को देखते हुए शासन लिंकेज की आखिरी तारीख 30 जून को एक माह बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके बाद 31 जुलाई तक राशन कार्ड को आधार से लिंक कराया जा सकेगा। केंद्र से वार्ता के बाद एक दो दिन में शासनादेश आने की संभावना है।

जिले के सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड यूनिट वाइज आधार से लिंक कराने के लिए पूर्ति विभाग पिछले करीब दो माह से अभियान चला रहा है। सर्वेयर लोगों के घर-घर जाकर अपनी सभी यूनिट्स को आधार से लिंक कराने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन अभी भी 4.12 लाख उपभोक्ताओं के नाम आधार से लिंक नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


किसी के कार्ड में परिवार के दो सदस्य यानि कि दो यूनिट आधार से लिंक नहीं है तो किसी में यह संख्या ज्यादा भी है। इस आंकड़े को यदि परिवार से जोड़कर देखा जाय तो करीब 95 हजार परिवारों के राशन पर संकट नजर आता है। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने स्वीकार किया कि शासन आधार से राशन कार्ड से लिंकेज की अंतिम तिथि 30 जून से एक माह बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। एक दो दिनों में इसकी घोषणा हो सकती है। फिलहाल तो हम 30 जून को ही लक्ष्य मानकर काम कर रहे हैं।

राशन उपभोक्ता एवं यूनिटों का ब्यौरा
जिले में कुल राशन उपभोक्ता-6.03 लाख
करीब 24 लाख उपभोक्ता
आधार से लिंक कार्ड-करीब 20 लाख यूनिट
शेष यूनिट-करीब 4.12 लाख

जल्द ही अपडेट होने जा रही व्यवस्था
अक्सर पूर्ति दफ्तर में शिकायतें आती हैं कि साहब हमने तो दो-दो तीन तीन बार राशन कार्ड को आधार से लिंक करा दिया है। पता नहीं आपका साफ्टवेयर क्यों शो नहीं कर रहा है। किस वजह से हर बार हमारा नाम ही आधार कार्ड से जुड़ी सूची में नहीं आ पाता है। यह समस्या अब नहीं रहेगी।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जल्द ही पूरा सिस्टम आन स्क्रीन होने जा रहा है। इसके बाद यदि कोई आन लाइन अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करेगा तो यह सिस्टम पर शो हो जाएगा और उपभोक्ता का आधार कार्ड आटोमैटिकली राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें