फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम वर्कशाप के सामने सुलग रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम वर्कशाप के सामने ही सैनिक भूमि पर नगर निगम के बने कूड़े के डंप में पिछले एक महीने से आग लगी हुई है। इससे उठ रहे धुएं से स्थानीय लोगों को सांस लेने में बेहद परेशानी हो रही है। राजेंद्र नगर, न्यू राजेंद्र नगर, प्रतिभा कॉलोनी, कामाख्या मंदिर पीछे की ओर की आबादी वाले इलाके में यह धुआं लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश है।

थाना बन्ना देवी के पीछे ही नगर निगम का वर्कशाप है। इसके सामने की जमीन खाली पड़ी है। यहां पर कूड़ा ढोने वाले ट्रैक्टरों का ईंधन बचाने के लिए कूड़ा डंप कर दिया है।
विज्ञापन


अब यहां पर कूड़े का पूरा डंप बन गया है। पिछले एक महीने से इसमें आग सुलग रही है। स्थानीय निवासी जगदीश शर्मा, आलोक सारस्वत, विक्रम बहादुर एडवोकेट, राम कृष्ण तिवारी एडवोकेट कहते हैं कि लगातार सुलग रही आग के चलते धुआं उठ रहा है, जिसके चलते सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


यह धुआं घरों में भर रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो जाती है। नगर निगम कंट्रोल रूम में फोन किया, लेकिन वहां से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। हैरत की बात यह है कि नगर निगम वर्कशाप के सामने ही यह हो रहा है और अधिकारी देखकर भी अनजान बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें