फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से हो रहे लोग हृष्टपुष्ट और निरोग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. ब्रज भूषण सिंह ने कहा कि योग से लोग हृष्टपुष्ट और निरोग हो रहे हैं। पूरी दुनिया में देश की प्राचीन पद्धति का प्रचार-प्रसार हो रहा है।

प्रो. सिंह सोमवार को एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में योग दिवस पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों को योग के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आज योग को अपना रही है, जिससे देश की पुरानी संस्कृति एवं विरासत को सहेजा जा रहा है। डॉ. राजेंद्र सिंह एवं समन्वयक डॉ. नौशाद वहीद अंसारी ने योग के महत्व एवं तकनीकी योग आसनों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डॉ. मेराजुद्दीन फरीदी, डॉ. सैयद खुर्रम निसार, डायरेक्टर फिजिकल एजूकेशन तौफीक अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें