न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने डा. शशि थरूर की अध्यक्षता में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का गठन किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा कि इस संगठन से शिक्षित पेशेवर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। भविष्य में वह अपने क्षेत्र की विशेष योग्यता के बल पर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।
इस मौके पर संगठन की यूपी की चेयरमैन डा. अमिता सिंह भी मौजूद रहीं। धर्मपुर कोर्टयार्ड में उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. ख्वाजा शमीम अहमद ने की और संचालन शालिनी चौहान ने किया। कार्यक्रम के उपरांत रोजा इफ्तार भी कराया गया।
यहां पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रतिमा सिंह, शालिनी महलवार, शहाना बेगम, शबाना खान, डा. निखत, बॉबी लाल, तरन्नुम नकवी, सीमा रेहान, विजय लक्ष्मी सिंह, सीमा शर्मा, विमलेश देवी, माया गुप्ता, पद्मा चौहान, प्रमुख उद्योगपति धनजीत वाड्रा, प्रमोद चौहान, अशोक सक्सेना, अश्वनी शर्मा, प्रो.सलाउद्दीन कुरैशी, गिर्राज किशोर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नसीम अख्तर, पूरण चंद देशमुख, पन्नालाल पाठक, प्रो अफ जाल खान, प्रो मोहम्मद इजहार, सुबोध नंदन शर्मा, अवनीश राही, सौरभ द्विवेदी, मुताहिर जैदी, अजीत शर्मा, अब्दुल वहाब, पुष्पेंद्र भरद्वाज, डॉ राजेश अग्रवाल, सुशील गुप्ता एडवोकेट आदि थे।