फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्र विक्रेताओं का सच्चा है अमर उजाला ‘हमराही’

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूं तो अमर उजाला अपने समाचार पत्र विक्रेताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। अब उनके माता-पिता को जहां तीर्थ स्थल की ‘हमराही यात्रा’ कराएगा। वहीं, उनके बच्चों को ‘हमराही छात्रवृत्ति’ भी मुहैया कराएगा। अमर उजाला की इस शानदार पहल को सभी विक्रेताओं ने खूब सराहा।

अमर उजाला ने बस एक शुरुआत की है, समाचार पत्र विक्रेताओं का एक सच्चा हमराही बनने के लिए। हमराही छात्रवृत्ति के लिए विक्रेताओं के बच्चों के 10वीं व 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। उसे प्रवेश परीक्षा में पास होना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद अमर उजाला दोनों वर्ग से टॉप 50 छात्र-छात्राओं को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान करेगा। दूसरा तोहफा विक्रेताओं के माता-पिता के लिए हमराही तीर्थ यात्रा है।
विज्ञापन


इस योजना में अमर उजाला पंजीकृत विक्रेता के माता-पिता को एक साथी के साथ हमारे द्वारा तय किए गए तीर्थ स्थल की यात्रा पर भेजा जाएगा। साल में दो बार 25-25 विक्रेताओं (ग्रुप लेवल पर) के माता-पिता व सहयोगी तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकेंगे। चयन लकी ड्रॉ द्वारा किया जाएगा। एक बार तीर्थ यात्रा पर जाने के बाद अगले तीन साल तक इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें