फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू...हामिद अंसारी के आगमन से लगी थी मिर्ची : मशकूर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बुधवार को कैनेडी हॉल में ‘बहुलवादी समाज के निर्माण में भारत की विफलता’ पर व्याख्यान देने वाले थे। यह शीर्षक आरएसएस एवं भाजपा मानसिकता वालों को मिर्ची की तरह लगा। इसी लिए उन्होंने हंगामा किया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आरएसएस एवं एबीवीपी से जुड़े लोग कैंपस में तमंचे, डंडे आदि लेकर आए थे। सुरक्षाकर्मियों ने टोका तो उनके साथ मारपीट की। छात्रों ने विरोध किया तो तमंचे तान दिये। सभी चीजें सीसीटीवी फुटेज में हैं और कोई भी उसकी जांच कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को टारगेट करके हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पहुंचे थेे और नारे लगा रहे थे कि देश में रहना है तो राम-राम कहना होगा। उन्होंने कहा कि ये लोग अपने स्वार्थ के लिए भगवान का नाम भी बदनाम करते हैं।

विजेंद्र को अगला चुनाव करांची से लड़ना चाहिए
भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह लगातार जिन्ना के प्रति सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं। यह बहुत ही शर्मनाक है और उनकी तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। जिन्ना विभाजन का जिम्मेदार था। उसने इस देश को घाव दिया, जो कभी नहीं भर सकता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को विभाजन के दौरान मरने वाले लाखों लोगों की जान एवं मां-बहनों की लूटी अस्मत से कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे व्यक्ति को अगला चुनाव भारत में नहीं बल्कि करांची में जाकर लड़ना चाहिए।
विज्ञापन



छात्रों को मनाने में जुटे हैं एएमयू के शिक्षक
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के निर्देश पर एएमयू के वरिष्ठ शिक्षक, एग्जीक्यूटिव काउंसिल एवं एकेडमिक काउंसिल के सदस्य आंदोलित छात्रों को समझाने में जुटे हैं। कुलपति अपनी पत्नी के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज जाकर लाठीचार्ज में घायल छात्रों से मिले और चिकित्सा इंतजाम के बारे में पूछताछ की। गुरुवार को कुलपति ने स्थानीय कोर्ट, ईसी, एटी, डीन एवं प्राचार्यों के साथ बैठक कर हालात पर विचार-विमर्श किया। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि एएमयू कुलपति मौजूदा समस्या को लेकर केंद्रीय एवं प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के सीधे संपर्क में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें