फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के लिए नगर निगम के इंतजाम पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को पेयजल और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत प्राथमिकता के साथ कराने और सड़े गले फल व बासी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए।


नगर आयुक्त ने कहा कि बढ़ती गर्मी में शहर वासियों को पेयजल की आपूर्ति पूरी क्षमता से उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रयासरत हैं।

विद्युत आपूर्ति में व्यवधान व कम वोल्टेज की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाप्रबंधक जल शैलेंद्र पाठक, अधिशासी अभियंता जल ब्रह्म दत्त मिश्रा, अवर अभियंता एनके कनौजिया सहित 25 कर्मचारियों की टीम को पेयजल आपूर्ति प्रभावी बनाने के लिए दायित्व सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सड़े गले, बासी फलों, खाद पदार्थों की ब्रिकी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी गई है। अगर कोई व्यक्ति बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. शिवकुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें