फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश भारद्वाज ने सीतापुर गांव गोद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विश्व ब्राह्मण संघ भारत के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने शनिवार को इगलास तहसील के गांव सीतापुर को गोद ले लिया है। उन्होंने कहा कि यहां की प्रधान राकेश कुमारी की लगन एवं कार्यकुशलता से प्रभावित होकर गांव गोद लेने का निर्णय लिया है।

गांव को उन्नतशील बनाने के सभी कार्य हो रहे हैं। कुछ कार्यों में वह भी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायकों ने कई गांव गोद लिए हैं जिनकी स्थिति में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अब वह इस काम में आ रहे हैं, जिससे सीतापुर को आदर्श गांव बना सकें। इस मौके पर प्रधान पुत्र लोकेश शर्मा, मदन शर्मा, अतरौली के पूर्व चेयरमैन सुबोध कुमार उर्फ भूरा पंडित, राम अवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौर हो कि इस गांव में जल्द ही प्रदेश स्तरीय मंत्रियों का दौरा हो सकता है। वहीं 14 और 15 मार्च को विश्व ब्राह्मण संघ की बैठक में भी ये मुद्दा उठ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें