फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता होने से पहले पुल पर खूब रोया अकरम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिम जाने के पाउडर के सेवन से किडनी फेल होने के पीड़ित अकरम का चौथे दिन भी कुछ पता नहीं लगा है। पूरे दिन परिजन नरौरा पर उसकी तलाश करते रहे। वहां पर लोगों को सिर्फ इतना पता चला है कि लापता होने से पहले वह बहुत परेशान था और रो रहा था, लेकिन उसे पानी में कूदते हुए किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार की शाम को परिजनों ने एसएसपी से मिलकर प्रशिक्षित गोताखोरों से उसकी तलाश किए जाने की मांग की है।

भुजपुरा के मुल्लापाड़ा निवासी अकरम जिम में बाडी बनाने के लिए दिए जाने वाले पाउडर का सेवन करता था, जिसके चलते उसकी किडनी फेल हो गई थीं।

मंगलवार को वह अचानक लापता हो गया। उसके परिवार के सदस्य सलमान ने बताया कि शुक्रवार को वह नरौरा में करीब 15 मीटर तक उसकी तलाश करते रहे।

यहां पर दो लोगों ने सिर्फ इतना बताया कि अकरम बहुत परेशान था और रो रहा था। जब लोगों ने उससे उसकी परेशानी का कारण पूछा तो वह कहने लगा कि क्या होगा परेशानी बता कर? इस तरह उसने अपनी बात किसी से नहीं कही, लेकिन इन्हीं लोगों ने बताया कि उसे पानी में कूदते हुए भी किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को उसके परिजनों ने पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह के साथ एसएसपी से मुलाकात की और अकरम की तलाश प्रशिक्षित गोताखोरों से कराए जाने की मांग की। परिजनों को भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें