फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस ने प्रशासन एकादश को 8 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के तहत नलिनी अवस्थी की स्मृति में खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में डीपीएस ने प्रशासन एकादश को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले डीपीएस के अदनान शमशाद प्लेयर ऑफ द मैच व टूर्नामेंट बने।

रविवार को स्टेडियम में प्रशासन एकादश के कप्तान कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज प्रमोद चौधरी ने 55 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


जिया अहमद ने 18, कमिश्नर ने 24 रन बनाए। निर्धारित ओवर में चार विकेट के नुकसान पर टीम ने 146 रन बनाए। तारिक मंद खान ने दो, अदनान व अजीत सक्सेना ने एक-एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस की टीम को शुरुआत में ही झटका लगा, लेकिन सर्वजीत सिंह (30 रन) व अदनान शमशाद (69 रन) ने टीम को संकट से उबार लिया। 18.5 ओवर में आठ विकेट से मैच जीत लिया।

फराज अहमद ने दो विकेट चटकाए। विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अंपायरिंग शारिक उस्मानी, नरेश गुल्ला, कमेंट्री अजय शर्मा व स्कोरिंग संदीप कुमार ने की। कमिश्नर व एसडीएम कोल डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने सफल खेल आयोजन की प्रशंसा की।
विज्ञापन


इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, सैयद मुताहिर जैदी, अजय कुमार सिंह, शालिनी चौहान, राजीव चौहान, शमशाद निसार आजमी, यासीन शम्स, नदीम खांडे, तस्लीम मुख्तार,मसूदुज्जफर अमीनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें