फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज मार्ग पर शुरू हुआ बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर कासगंज में हुए बवाल के बाद सुरक्षा के लिहाज से बंद चल रहा रोडवेज बसों का संचालन मंगलवार को शुरू हो गया।

मंगलवार को बरेली जाने वाली एसी बस को नरौरा होते हुए निकाला गया। देर शाम बसों का संचालन तो निगम ने शुरू कर दिया, लेकिन यात्रियों की कमी से उसे जूझना पड़ रहा है।

एआरएम अलीगढ़ एमसी शर्मा ने बताया कि पिछले चार दिन से कासगंज जाने वाली बसों का संचालन बंद था। हालात सामान्य होने पर मंगलवार को पहली बरेली जाने वाली एसी बस को नरौरा होते हुए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बसों का पूर्व की भांति संचालन तो शुरू कर दें, लेकिन अभी सवारियों का टोटा है। रूटीन के यात्रियों को छोड़ दिया जाए तो कासगंज आना-जाना कोई नहीं चाहता है। यात्रियों की संख्या और हालातों के हिसाब से गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें