कौशांबी सांसद ने पोंछे पीड़ित परिवार के आंसू
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने टप्पल क्षेत्र के एक गांव में जाकर एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना की जानकारी उसके परिजनों से ली। इस महिला के साथ दुष्क र्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
सांसद ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अखिल भारतीय खटीक समाज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकमल सोनकर की अगुवाई में उन्हें एक ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, मृतका के बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था कराने, उसके पति की सरकारी नौकरी लगवाने के अलावा इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। इन लोगों ने कहा कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में महज रिपोर्ट दर्ज करने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। वरना अपराधी जेल में होते।
सांसद ने भरोसा दिलाया कि जो भी मदद होगी हर सम्भव की जायेगी । ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह डिंडोला मास्टर जी, विजेंद्र सिंह डिंडोला मास्टर जी, नवनीत गुप्ता, रवि चौहान, सूरज सोनकर, रंजीत सोनकर, कृष्णा सोनकर आदि थे।