फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... अब शिकायत करना और हुआ आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब शिकायत करना और हुआ आसान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

सरकारी विभागों में यदि आपका काम नहीं हो रहा है तो आप अब तक जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर सकते थे। एक जनवरी से शिकायत करना और आसान होने जा रहा है। प्रदेश सरकार नई काल सेंटर स्कीम लागू करने जा रही है। इसके टोल फ्री नंबर 1076 पर कोई भी कहीं से भी बैठकर शिकायत दर्ज करा सकता है।

इन शिकायतों के निस्तारण के लिए चार लेबल निर्धारित किए गए हैं। इस नई व्यवस्था का शुक्रवार को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डीएम समेत अन्य जिलास्तरीय अफसरों को एनआईसी प्रभारी प्रवीण सिंह ने योजना की बारीकियां समझाईं। शनिवार आज पुलिस और स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के अफसरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


चार लेबलों पर दर्ज हो सकेगी शिकायत
एनआईसी प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि नई स्कीम में चार लेबलों में शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। लेबल-1 में शिकायत दर्ज होकर जनसुनवाई पोर्टल पर स्थानांतरित हो जाएगी। यहां से ब्लाक व तहसील लेबल के लेबल-1 अफसर इसका निस्तारण करेंगे और अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर डालेंगे। यदि शिकायतकर्ता इससे संतुष्ट नहीं होता है तो दोबारा से काल सेंटर पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन


यह वापस लेबल-1 अफसरों के पास जाएगी और उन्हें एक सप्ताह के अंदर इसका निराकरण कराकर रिपोर्ट देनी होगी। यदि फिर भी निस्तारण नहीं होता है तो यह लेबल-2 के एसडीएम एवं पीडी जैसे अफसरों के पास जाएगी। यहां भी शिकायत निस्तारित न हो पाने पर लेबल 3 यानि कि डीएम एवं जिलास्तरीय अफसरों के पास जाएगी। यहां से भी निराकरण न होने पर लेबल 4 यानि कि कमिश्नर व प्रमुख सचिव स्तर पर जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें