फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमामा से गुस्साईं नेहा के समर्थकों ने कर दी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
उमामा से गुस्साईं नेहा के समर्थकों ने कर दी मारपीट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

वीमेंस कॉलेज के स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी उमामा नसीम को अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नेहा किरमानी के समर्थकों ने पीट दिया। हालांकि, प्राचार्या ने इस घटना के लिए समर्थकों को आड़े हाथों लिया।

हुआ यूं जब चुनाव नतीजे सामने आ गए और इसमें उमामा और नेहा हार गईं। तब नेहा की एक समर्थक ने उमामा को फोन करके प्रिंसिपल ऑफिस किसी काम के लिए बुलाया। उमामा वहां पहुंच गईं।
विज्ञापन


पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में ही हाथपाई की नौबत आ गई। नेहा के समर्थकों ने उमामा को पीट दिया। इसमें उमामा को चोटें आई हैं। मारपीट की वजह उमामा की वजह से नेहा की हार बताई जा रही है।

अगर उमामा को मिले 94 वोट नेहा के वोट 847 में मिल जाते तो विजयी नबा नसीम के 916 वोट से ज्यादा हो जाते और नेहा की जीत हो जाती। इसी खुन्नस में उमामा की पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन


दोपहर के बाद मतदान में आई तेजी
यूं तो मतदान निर्धारित समय के कुछ देर बाद शुरू हो सका, लेकिन दोपहर के बाद मतदान में तेजी आई, जो शाम पांच बजे तक जारी रही। सुरक्षाकर्मी मुस्तैदी से डटे रहे। मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को रिझाते रहे। हाथ मिलाकर मतदाताओं का स्वागत करके उनके प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की गुजारिश करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें