फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... दूसरे दिन सराय काजी में दो पक्षों में हुआ पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन सराय काजी में दो पक्षों में हुआ पथराव
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र में जयगंज सब्जी मंडी से सटे सराय काजी स्थित नीम वाली गली में सोमवार रात को बच्चे से बाइक टकराने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि शोर हवाई फायर का भी मचा। मगर फायर होने की पुष्टि मौके पर नहीं हुई। खबर पर पुलिस के पहुंचने पर हमलावर पक्ष के युवक भाग गए। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी थी।

वाकये के अनुसार सोमवार की रात सराय काजी नीम वाली गली निवासी अनिल जाटव का पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां से माहौर समाज के तीन युवक बाइक से निकले। बाइक घर के बाहर खेल रहे बच्चे से टकरा गई तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बच्चे के परिजनों ने युवकों को काफी भला-बुरा सुना दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि बाइक सवार उस समय तो वहां से चले गए, लेकिन बाद में अपने साथियों के साथ फिर आ धमके। आरोप है कि युवकों ने आते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ हाथापाई कर दी। जब अन्य मोहल्ले के लोग आए तो युवकों ने पथराव शुरू कर दिया।

पथराव से पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने भी पथराव का जवाब देना शुरू कर दिया। दोनों ओर से पथराव होने लगा। इसकी सूचना मिलने पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के देख पथराव करने वाले युवक भाग खड़े हुए। पुलिस पथराव कर माहौल बिगाड़ने वालों की तलाश कर रही है।

मोहल्ला पठानान में छाई तनावपूर्ण शांति
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के जयगंज स्थित मोहल्ला पठानान के बूथ के बाहर रविवार को हुए पथराव के बाद शांति है। यहां तैनात पुलिस फोर्स के चलते अब हालात सामान्य बने हुए हैं। इधर, सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ने फोर्स के क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया। शाम को हुए पथराव के दौरान टूटी एक धर्मस्थल की दीवार को बनाने की प्रक्रिया शुरू शुरू हो गई।
विज्ञापन


रविवार को फर्जी मतदान को लेकर मोहल्ला पठानान दो पक्षों में पथराव हो गया। शाम को इससे डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर फिर लूट के विवाद में पथराव हुआ। यहां पथराव के दौरान एक धर्मस्थल की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पथराव के बाद सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दिया गया। क्षेत्र में सोमवार को तनावपूर्ण शांति बनी रही। सासनी गेट थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील वर्मा ने क्षेत्र का जायजा लिया। इधर, पथराव के दौरान क्षतिग्रस्त हुई धर्मस्थल की दीवार निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। सासनीगेट थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में फोर्स तैनात है। इसके साथ वह भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें