अडानी, अंबानी, जय शाह की जांच कराएं पीएम
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होेने पर कांग्रेस केे राष्ट्रीय सचिव एवं महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल के निर्देश पर महानगर कमेटी के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विवेक बंसल के आवास से कलेक्ट्रेट पहुंच कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्र्रथम रामसूरत पांडेय को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि नोटबंदी के दौरान बैंकों में जमा हुआ काला धन नाममात्र का था, असली काला धन तो भाजपा के चहेते अडानी, अंबानी, जय शाह और शौर्य डोभाल जैसे लोगों के पास है। पीएम वाकई में काले धन को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो अपने चहेते लोगों के विरुद्ध ईडी व सीबीआई की जांच कराएं।
सरकार जनता को बताए कि नोटबंदी के बाद कितना काला धन बैंकों में जमा हुआ। यहां पर नफीस शाहीन, विजय लक्ष्मी सिंह, नफीस शेरवानी, तारिक गांधी, शाहरुख़ खां, आमिल हुसैन, बृजेश शर्मा, तल्हा अबरार, शाहिद खान, अमीन भैया, आनंद बघेल, अनिल चौहान, अमजद हुसैन, शाहिद शेख, एसएम शहरोज, बाबुद्दीन अब्बासी, बुंदू खान, चाहत खान, अनार शाह, शेरपाल सविता, राशिद अली, एसएम शाहिद, ज़फ र उल्लाह खां, बिजेंद्र सिंह बघेल, आगा यूनुस, सागर सिंह तोमर, सोहेल जाहिद भोला, आदिल खान, हबीब मलिक, बॉबी वसी, विन्सेंट जोयल, विजय कोटेवाल, मोहम्मद जावेद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।